Basant Panchami 2026 Upay: करियर में तरक्की और उड़ान के लिए बसंत पंचमी के दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक

Basant Panchami 2026 Upay: बसंत पंचमी का त्योहार सर्दियों के मौसम के विदा होने और बसंत ऋतु के आने की खुशी में मनाया जाता है। ये दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन घर के पांच प्रमुख जगहों पर दीपक जलाने से करियर की रुकावटें दूर हो सकती हैं। आइए जानें इनके बारे में

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 7:00 AM
इस दिन करियर में तरक्की के लिए घर के कुछ प्रमुख स्थानों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए।

Basant Panchami 2026 Upay: बसंत पंचमी, जिसे वसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। यह बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। माना जाता है कि इस दिन से सर्दियों का मौसम विदा होने लगता है। इस दिन ज्ञान, बुद्धि, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह दिन छोटे बच्चों के विद्या आरंभ संस्कार के लिए भी उत्तम माना जाता है। बसंत पंचमी का दिन कला और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी विशेष रूप से महत्व रखता है। इस दिन कई सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन भी होते हैं। आइए जानें इस साल बसंत पंचमी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा? माना जाता है कि इस दिन करियर में तरक्की के लिए घर के कुछ प्रमुख स्थानों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए।

बसंत पंचमी की तारीख

हिंदू त्योहार पारंपरिक रूप से उदया तिथि के आधार पर मनाए जाते हैं। पंचमी तिथि 23 जनवरी को सूर्योदय से पहले शुरू हो रही है, बसंत पंचमी 2026 गुरुवार, 23 जनवरी को मनाई जाएगी।

पंचमी तिथि शुरू : 23 जनवरी, 2026, सुबह 2:28 बजे

पंचमी तिथि समाप्त : 24 जनवरी, 2026, सुबह 1:46 बजे

बसंत पंचमी शुभ पूजा का समय


सरस्वती पूजा मुहूर्त : सुबह 7:13 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 5:26 बजे से सुबह 6:26 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:12 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक

विजय मुहूर्त : दोपहर 2:20 बजे से दोपहर 3:02 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त : शाम 5:50 बजे से शाम 6:17 बजे तक

इन 5 स्थानों पर जलाएं दीपक

पूजाघर : बसंत पंचमी के दिन सबसे पहला दीपक अपने घर के मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने जलाएं। घी का दीपक जलाते समय, उसमें एक चुटकी हल्दी डाल दें। कहते हैं कि पीला रंग मां सरस्वती को बेहद प्रिय है और यह ज्ञान का भी प्रतीक है।

पढ़ाई के स्थान पर : इस दिन अपनी किताबों की अलमारी या स्टडी टेबल के पास एक दीपक जरूर जलाएं। यह दीपक मन की चंचलता को दूर कर एकाग्रता बढ़ाता है, जिससे करियर में आने वाली रुकावटें कम होती हैं।

घर के मुख्य द्वार : मुख्य द्वार से ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसलिए बसंत पंचमी की शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। यहां दीपक जलाने से जीवन का अंधकार और नकारात्मकता दूर होती है।

उत्तर-पूर्व दिशा : वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है और इसे देवताओं का स्थान भी माना गया है। करियर में सफलता के लिए इस कोने में एक दीपक जरूर जलाएं।

तुलसी का पौधा : तुलसी को साक्षात लक्ष्मी और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। ऐसे में शाम के समय तुलसी के पास एक दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में सुख-शांति आती है और समाज में यश बढ़ता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Mahashivratri 2026 Date: 15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि? एक क्लिक में जानिए व्रत की तारीख और पूजा का मुहूर्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।