Basant Panchami Mistakes 2026: आज पूजा में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें आज पूजा में क्या करें और क्या नहीं?

Basant Panchami Mistakes 2026: बसंत पंचमी का पर्व पूरे देश बसंत ऋतु के आगमन और मां सरस्वती के प्रकटोत्सव के मौके पर मनाया जाता है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाए जाने वाले इस पर्व में ये 5 गलतियां करनी भारी पड़ सकती हैं। जानिए इस दिन क्या करें और क्या न करें

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।

Basant Panchami Mistakes 2026: बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। बसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन के बाद अत्यधिक सर्दियों का मौसम समाप्त हो जाता है और धीरे-धीरे गर्मियों का मौसम शुरू होने लगता है। बसंत पंचमी का दिन कला, संस्कृति और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को भी समर्पित होता है। विभिन्न धार्मिक शास्त्रों में कहा गया है कि मां सरस्वती माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को प्रकट हुई थीं। इसलिए इस दिन को उनके जन्मोत्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, सांस्कृति संस्थानों और मंदिरों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है। भक्त मां सरस्वती की पूजा में श्रद्धा और उल्लास के साथ हिस्सा लेते हैं। सरस्वती पूजा में ये 5 गलतियां करने से बचना चाहिए, वर्ना विद्या और ज्ञान की देवी नाराज हो सकती हैं। धर्म सिंधु और स्कंद पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि इस दिन कुछ खास गलतियां करने से पूजा का फल नहीं प्राप्त होता है, बल्कि ‘विद्या दोष’ लग सकता है। आइए जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें?

बसंत पंचमी के दिन न करें ये काम

  • बसंत पंचमी के दिन गलती से भी काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है। इस दिन पीले, सफेद व हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है और इससे मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं।
  • बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा के दौरान व्यक्ति को अपना मन शांत रखना चाहिए। किसी से वाद-विवाद न करें और न ही गुस्‍सा करें। इस दिन पितृ तर्पण करने का भी विधान है। इस दिन घर में भी कलह न हो। इससे पितरों को कष्ट पहुंचता है।
  • बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधे काटने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं इस दिन घर में भी पौधों की कटाई-छंटाई भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। इससे मां सरस्वती नाराज होती हैं।
  • मां सरस्वती का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो बसंत पंचमी के दिन सुबह स्‍नान आदि करने के बाद पहले मां सरस्‍वती की पूजा करें। उसके बाद ही भोजन आदि ग्रहण करें। सरस्वती पूजा के दिन बिना नहाए कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
  • बसंत पंचमी यानि सरस्वती पूजा के दिन तामसिक चीजों के सेवन से बचना चाहिए। मांसाहार और शराब का सेवन ना करें। सात्विक भोजन ग्रहण करें और खुश रहें।

Saraswati Puja Samagri List 2026: बसंत पंचमी की पूजा में जरूरी है ये सामग्री, कल पूजा से पहले नोट करें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।