Chhath Puja 2025 Sandhya Araghya Time: सूर्य देव को आज दिया जाएगा पहला अर्घ्य, जानिए आपके शहर में क्या है सूर्यास्त का समय
Chhath Puja 2025 Sandhya Araghya Time: लोकआस्था के महापर्व छह का सबसे अहम दिन आज है। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती शाम को पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। आइए जानें आज आपके शहर में सूर्यास्त किस समय होगा।
आज शाम को सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए व्रती इकट्ठा होंगे और डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे।
Chhath Puja 2025 Sandhya Araghya Time: आज छठ महापर्व का सबसे अहम दिन है। छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो चुका है। आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और आज सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। छठ व्रती आज शाम को पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। इसके साथ ही महिलाएं छठी मैया से अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करेंगी। लोक आस्था का महापर्व छठ मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाता है।
चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय खाय के साथ होती है। इसके अगले दिन खरना किया जाता है, जिसमें व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास करते हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद गुड़ की खीर और पूरी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करते हैं। षष्ठी का दिन छठ पूजा का सबसे अहम दिन होता है। इस साल आज सूर्य षष्ठी मनाई जा रही है। आज शाम को सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए व्रती इकट्ठा होंगे और डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। आइए जानें आज आपके शहर में सूरज डूबने का क्या समय रहेगा।