Dhanteras 2025 Pooja Muhurat: पांच दिनों के दिवाली के त्योहार की शुरुआत कल धनतेरस के साथ हो रही है। पंचांग के अनुसार धनतेरस का पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। ये त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर जी और भगवान धनवंतरी की पूजा करने के साथ ही कुछ न कुछ खरीदने का भी विशेष महत्व है। इस शुभ अवसर पर लोग सोने-चांदी के सिक्क, अभूषण, बर्तन, कपड़े, प्रॉपटी या गाड़ी वगैरह खरीदते हैं। माना जाता है कि इस दिन जो भी चीज खरीदते हैं, उसमें मां लक्ष्मी की कृपा से 13 गुना वृद्धि होती है। लेकिन इस दिन कुछ चीजें खरीदना विशेष रूप से मना होता है। इसमें कांच की चीजें, प्लास्टिंक की चीजों, तेल, काला कपड़ा, जूते आदि नहीं खरीदने चाहिए। इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानें धनतेरस की पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर सिर्फ पूजा ही नहीं, बल्कि खरीदारी का भी विशेष महत्व है। घर में नए बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, झाड़ू और अन्य शुभ सामग्री खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं कुछ चीजें जैसे तेल, प्लास्टिक की वस्तुएं, काले कपड़े, जूते और कांच के बर्तन इस दिन नहीं खरीदने चाहिए।
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा के लिए शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक कर समय शुभ है। इस समय पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहता है।
सुबह : 11:43 से 12:28 बजे तक
शाम : 7:16 से 8:20 बजे तक
शुभ काल : सुबह 7:49 बजे से 9:15 बजे तक
लाभ/उन्नति काल : दोपहर 1:32 बजे से दोपहर 2:57 बजे तक
अमृत काल : दोपहर 2:57 बजे से 4:23 बजे तक
चर काल : दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 1:32 बजे तक
धनतेरस पर इन चीजों की करें खरीदारी
सोना – समृद्धि और संपन्नता के लिए सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है।
चांदी – घर में चांदी रखने से धन में वृद्धि और भाग्य अच्छा होता है।
नए बर्तन – खासकर तांबे, पीतल या स्टील के बर्तन, घर में सुख-समृद्धि लाते हैं।
झाड़ू – नया झाड़ू खरीदना घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
लक्ष्मी माता की फोटो या प्रतिमा – घर में लक्ष्मी का स्थान धन और खुशहाली बढ़ाता है।
कुबेर यंत्र – धन के देवता कुबेर के लिए यंत्र स्थापित करनेसेआर्थिक लाभ होता है।
दक्षिणावर्ती शंख – शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक।
गोमती चक्र – घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और खुशहाली आती है।
कौड़ियां – धन-संपत्ति के लिए शुभ।
धनिया और अन्य शुभ सामग्री – पूजा और घर की समृद्धि के लिए।
लक्ष्मी चरण-चिह्न – घर में धन और सौभाग्य का संकेत।