Diwali 2025: दिवाली की शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें ये चीज, घर में बरसेगी लक्ष्मी मां की कृपा

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी की कृपा पाने का बहुत महत्वपूर्ण अवसर होता है। कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला ये त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन कुछ चीजें घर में लाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा के लिए परिवार पर बनी रहती है। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड Oct 06, 2025 पर 6:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिवाली के मौके पर झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा से दरिद्रता और पैसों की तंगी छू-मंतर हो जाती है।

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार आने वाला है। लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई शुरू कर दी है। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला ये त्योहार अपने साथ बहुत सारी खुशियां लेकर आता है। परिवार और मित्रों का साथ, ढेर सारे पकवान, मिठाइयां और खूबसूरत कपड़े। दीयों से रोशन और रंगोली से सजे घर इस त्योहार की खास पहचान हैं। इस दिन भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और कुबेर देव की पूजा की जाती है। दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन, वाहन और संपत्ति जैसी चीजें खरीदते हैं। लेकिन इस त्योहार पर कुछ खास चीजें खरीदने का विशेष महत्व होता है। उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज ने न्यूज 18 को बताया कि इस पर्व में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भक्त कई खास उपाय करते हैं। इन्हीं में से एक है झाड़ू का उपाय। माना जाता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए दिवाली के मौके पर झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी पूरे साल घर में वास करती हैं और दरिद्रता और पैसों की तंगी छू-मंतर हो जाती है। आइए जानते हैं दिवाली पर किए जाने वाले झाड़ू के इस उपाय के बारे में

धनतेरस पर खरीदें झाड़ू

दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, वाहन इत्यादि वस्तुएं खरीदी जाती हैं। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन खरीदी करने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं और धन की वर्षा करते हैं। इस दिन झाड़ू खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से माता लक्ष्मी घर छोड़कर नहीं जाती हैं। कुछ लोग ये भी मानते हैं कि इस दिन नई झाड़ू घर लाने से पुराने कर्ज से मुक्ति मिलती है और घर में सकारात्मता का प्रसार होता है।

टूटी और पुरानी झाड़ू का न करें इस्तेमाल

घरों में अक्सर लोग टूटी झाड़ू को फेकते नहीं हैं। इसका इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में काफी पुरानी और टूट रही झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसे घर से बिना देर किए हटा देना चाहिए। पुरानी और टूटी हुई झाड़ू घर में नकारात्मकता लेकर आती है, जिसकी वजह से जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

किस दिन घर से बाहर करें झाड़ू?


पुरानी झाड़ू को घर से बाहर फेंकने के लिए शनिवार और अमावस्या का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। ग्रहण पड़ने के बाद या फिर होलिका दहन के बाद भी बहुत से लोग पुरानी झाड़ू को घर से बाहर फेंक सकते हैं। इस तरीके से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी झाड़ू के साथ बाहर चली जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Karwa Chauth 2025: गलती से टूट गया व्रत, तो ये उपाय करने से नहीं लगेगा दोष

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।