Diwali 2025 Upay: दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को किया जाता है। पूरे देश में दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश के साथ धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है और दीयों से पूरा घर सजाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भक्त बहुत से उपाय करते हैं। माना जाता है कि दिवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी के लिए किए गए उपाय जीवन से आर्थिक तंगी को दूर कर देते हैं। तो आइए जानते हैं नारियल से जुड़े ऐसे ही एक उपाय के बारे में
इस साल 2025 में अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 03:46 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 05:55 बजे समाप्त होगी। इसलिए दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है। लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:08 से 08:18 बजे तक रहेगा।
क्या है नारियल से जुड़ा उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली कार्तिक अमावस्या पर मनाई जाती है। इस रात नारियल से जुड़ा उपाय बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी को जल्दी प्रसन्न करने के लिए जटा वाले नारियल का उपाय करते हैं। इस साल दिवाली के दिन नारियल ये जुड़ा यह खास उपाय करना न भूलें।
दीपावली के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें बिना किसी से बात किए एक जटा वाला नारियल लेकर पास के किसी तालाब या नदी किनारे जाएं। वहां एक कोने में नारियल को दबाकर पानी में रखें। इस दौरान प्रार्थना करें कि मां लक्ष्मी के साथ आपको लेने आएंगे।
सूरज डूबने पर करें नारियल की पूजा
दिवाली के दिन सूरज डूबने के बाद उसी स्थान पर जाएं, जहां नारियल दबाया था। उसे निकालें और एक लाल कपड़े में रखें। इसे पवित्र जल से स्नान कराएं। इसके बाद नारियल को घर ले आएं। अब इस नारियल को तिलक करें, विधिवत पूजन करके धूप-दीप से आरती करें। अगले दिन सुबह उस नारियल को घर में धन रखने वाली जगह पर रख दें।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
नारियल से जुड़ा ये उपाय करते समय मौन व्रत अपनाएं। इस दिन किसी से बातचीत बिलकुल न करें। दिवाली की रात किया गया ये उपाय आपके जीवन से आर्थिक तंगी को मिटा सकता है। माना जाता है कि इस उपाय को सफलतापूर्वक पूरा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में स्थायी समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।