Magh Gupt Navratri 2026: 19 या 20 जनवरी, जानें कब से शुरू होगी माघ मास की गुप्त नवरात्रि?

Magh Gupt Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मां दुर्गा के विभन्न रूपों की पूजा-आराधना से जुड़ा ये पर्व साल में चार बार मनाया जाता है। इनमें से एक है माघ मास की गुप्त नवरात्रि। आइए जानें इस साल ये कब से शुरू हो रही है

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 7:17 PM
Story continues below Advertisement
माघ गुप्त नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होती है।

Magh Gupt Navratri 2026: नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आमतौर से हम हर साल आने वाली दो नवरात्रि के बारे में जानते हैं, एक चैत्र और दूसरी शारदीय नवरात्रि। लेकिन इनके अलावा साल में दो गुप्त नवरात्रि भी आती हैं। इनमें से एक गुप्त नवरात्रि माघ के महीने में आती है और दूसरी आषाढ़ के महीने में आती है। शास्त्रों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि मुख्य रूप से तंत्र साधना, मंत्र सिद्धि और कठिन साधनाओं के लिए जानी जाती है। माघ मास की गुप्त नवरात्रि आने वाली है। माघ गुप्त नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होती है। आइए जानें इस साल माघ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू होगी और इसका क्या महत्व है?

कब से शुरू माघ गुप्त नवरात्रि 2026?

पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि का आरंभ होता है। इस साल प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 जनवरी 2026, सोमवार को सुबह 01:21 बजे से हो रही है। वहीं, प्रतिपदा तिथि का समापन 20 जनवरी 2026, मंगलवार को सुबह 02:14 बजे के लगभग हो रहा है। ऐसे मे उदयातिथि के अनुसार, माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी 2026 से शुरू होगी।

घटस्थापना का मुहूर्त

इस साल कलश स्थापना के लिए दो शुभ समय मिल रहे हैं। पहला प्रात: काल 07 बजकर 13 के लगभग शुरू होकर सुबह 10:49 तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट के लगभग से दोपहर 12 बजकर 58 मिनिट तक रहेगी।

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के इन रूपों की होती है पूजा


पहला दिन मां काली, दूसरा दिन मां तारा, तीसरा दिन मां त्रिपुर सुंदरी, चौथा दिन मां भुवनेश्वरी, पांचवा दिन मां छिन्नमस्तिका, छठा दिन मां त्रिपुर भैरवी, सातवां दिन मां धूमावती, आठवां दिन मां बगलामुखी, नौवां दिन मां मातंगी, दसवें दिन मां कमला की पूजा व आरधना करी जाती है.

गुप्त नवरात्रि का धार्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि मुख्य रूप से तंत्र साधना, मंत्र सिद्धि और कठिन साधनाओं के लिए जानी जाती है। माना जाता है कि जो भक्त गुप्त रूप से मां की सेवा करते हैं, उनकी बड़ी से बड़ी बाधाएं दूर हो जाती हैं। माघ गुप्त नवरात्रि देवी दुर्गा की दस महाविद्याओं को समर्पित है, जिन्हें गोपनीय तरीके से पूजा जाता है। यह अवधि अघोरियों और तांत्रिकों के लिए विशेष महत्व रखती है, जो इसे आध्यात्मिक साधनाओं और सिद्धियां प्राप्त करने के लिए अत्यधिक शुभ मानते हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि 2026 की तारीखें

शुरू होने की तारीख : 19 जनवरी, 2026

समाप्त होने की तारीख : 28 जनवरी, 2026

माघ गुप्त नवरात्रि तिथियां 2026

  • 19 जनवरी, 2026: प्रतिपदा
  • 20 जनवरी, 2026: द्वितीया
  • 21 जनवरी, 2026: तृतीया
  • 22 जनवरी, 2026: चतुर्थी
  • 23 जनवरी, 2026: पंचमी
  • 24 जनवरी, 2026: षष्ठी
  • 25 जनवरी, 2026: सप्तमी
  • 26 जनवरी, 2026: अष्टमी
  • 27 जनवरी, 2026: नवमी
  • 26 जनवरी, 2026: नवरात्रि व्रत पारण

Makar Sankranti 2026 Upay: इस मकर संक्रांति के दिन करें तिल के ये उपाय, दूर होंगे गृह दोष-पितृ दोष और आएगी बरकत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।