Tulsi Plant ke Upay: कार्तिक मास की शुरुआत 8 अक्टूबर हो चुकी है। हिंदू धर्म में इस मास का बहुत महत्व है। कार्तिक मास जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए इसमें विष्णुप्रिया तुलसी की पूजा का भी खास महत्व है। यह महीना चातुर्मास का अंतिम महीना भी है, क्योंकि भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागते हैं। माना जाता है कि इस महीने में तुलसी के पौधे के पास कुछ चीजें रखने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है, आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ की संभावना बनती है। आइए जानें कार्तिक मास में तुलसी के पास क्या रखना चाहिए जिससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शालिग्राम को भगवान विष्णु का ही एक रूप माना जाता है। कार्तिक मास में तुलसी के पास शालिग्राम रखना अत्यंत शुभ माना जाता है, इससे घर में धन-संपत्ति आती है और देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
धार्मिक दृष्टि से हल्दी को पवित्र और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। तुलसी के पौधे के पास हल्दी की गांठ रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, परिवार में समृद्धि आती है और आर्थिक लाभ की संभावना बनती है। इसलिए कार्तिक माह में तुलसी के पौधे के पास हल्दी अवश्य रखें।
कार्तिक माह में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। इस माह में रोज पूजा के बाद तुलसी के पास घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर पर भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, गोमती चक्र देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रतीक है, जो गोमती नदी से प्राप्त होता है। कार्तिक माह में तुलसी के पौधे के पास गोमती चक्र रखने से घर में आर्थिक लाभ के साथ-साथ सुरक्षा भी बनी रहती है। साथ ही, परिवार के सदस्यों की भी समृद्धि होती है।
तुलसी के पौधे से दूर रखें ये चीजें
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। इसलिए इसके पास झाड़ू, कूड़ेदान, शमी का पौधा और जूते नहीं रखने चाहिए। तुलसी के पास इन वस्तुओं को रखना अपशकुन होता है। इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में दरिद्रता आ सकती है।