नई दिल्ली, (ANI): आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की टीमें बदल गई हैं। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड किया है, जबकि अर्शदीप अब मुंबई के लिए खेलेंगे। इस ट्रेड पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि हार्दिक को गुजरात टाइटंस (GT) छोड़कर मुंबई में वापस नहीं जाना चाहिए था।
कैफ के मुताबिक, गुजरात में हार्दिक ने कप्तान के तौर पर अच्छा परफॉर्म किया था। उन्होंने पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया और अगले साल फाइनल तक पहुंचाया। कैफ का मानना है कि मुंबई से पुराने जुड़ाव के चलते हार्दिक ने भावनाओं में आकर वापसी का फैसला लिया, जिसका असर उनके खेल पर पड़ा।
गुजरात और मुंबई में हार्दिक की परफॉर्मेंस
हार्दिक ने IPL 2022 से पहले गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलना शुरू किया था। टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने कई अच्छी परफॉर्मेंस दी:
मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद हार्दिक की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही। उन्होंने 39 मैचों में 647 रन बनाए और 29 विकेट लिए। ऐसे में कैफ ने उन्हें सलाह दी है कि अब पंजाब किंग्स में वह कप्तानी के प्रेशर से दूर रहकर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिनिशर के तौर पर अपने खेल पर ध्यान दें। उनके मुताबिक, हर खिलाड़ी के लिए कप्तानी का प्रेशर संभालना आसान नहीं होता।
हार्दिक और अर्शदीप की कितनी है फीस?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए ट्रेड में हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली हुई है। हार्दिक को पहले मुंबई से 16.35 करोड़ रुपये मिलते थे, लेकिन अब पंजाब किंग्स उन्हें 18 करोड़ रुपये देगी। वहीं, अर्शदीप को पंजाब में 18 करोड़ रुपये मिलते थे और मुंबई में भी उनकी फीस इतनी ही रहेगी।
अर्शदीप सिंह आठ सीजन तक पंजाब किंग्स के लिए खेले हैं। उन्होंने 2019 में IPL डेब्यू किया था और अब तक 96 मैचों में 111 विकेट लिए हैं। वह पंजाब के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। नई गेंद से विकेट लेने और आखिरी ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता से मुंबई को अपनी गेंदबाजी मजबूत होने की उम्मीद है।