Get App

John Cena Retires: जॉन सीना ने WWE यूनिवर्स को कहा अलविदा, करियर के आखिरी मैच में 'द चैंप' को मिली हार

John cena wwe farewell: मैच खत्म होते ही एरीना में कुछ देर के लिए एकदम सन्नाटा छा गया, क्योंकि फैंस को यकीन नहीं हो रहा था कि यह सच है। इसके बाद सभी ने खड़े होकर उन्हें आखिरी सलाम किया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 14, 2025 पर 10:54 AM
John Cena Retires: जॉन सीना ने WWE यूनिवर्स को कहा अलविदा, करियर के आखिरी मैच में 'द चैंप' को मिली हार
यह उनके पूरे करियर में पहला मौका था जब उन्होंने हार मानते हुए सबमिशन किया

John Cena Retirement: WWE के सबसे बड़े सितारों में से एक जॉन सीना ने आखिरकार रेसलिंग की दुनिया से संन्यास ले लिया है। शनिवार नाइट के मेन इवेंट (SNME) में, 'द चैंप' ने अपना आखिरी मुकाबला लड़ा, जो उनके 20 साल के शानदार करियर का आखिरी मैच था। John Cena का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ था। अपने ट्रेडमार्क मूव्स- एटीट्यूड एडजस्टमेंट को लगाने के बावजूद, सीना को गुंथर के 'स्लीपर होल्ड' के सामने हार माननी पड़ी। यह उनके पूरे करियर में पहला मौका था जब उन्होंने हार मानते हुए सबमिशन किया।

एरीना में छा गया सन्नाटा, फैंस ने दी भावुक विदाई

मैच खत्म होते ही एरीना में कुछ देर के लिए एकदम सन्नाटा छा गया, क्योंकि फैंस को यकीन नहीं हो रहा था कि यह सच है। इसके बाद, सभी ने खड़े होकर उन्हें सम्मान दिया। इसके बाद जॉन सीना रिंग से बाहर आए और रैंप पर चलते हुए हर प्रशंसकों के सलाम को स्वीकार किया। उन्होंने भीड़ की तरफ देखते हुए कहा, 'आप सभी की इतने वर्षों तक मेरा साथ दिया ये मेरे लिए खुशी की बात रही। धन्यवाद।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें