
लंबा पासकोड बनाए: चार अंकों के साधारण पिन को छोड़ छह अंकों के कोड या उससे भी बेहतर, अल्फान्यूमेरिक पासकोड पर स्विच करें। यह सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर जोड़ता है जिससे डिवाइस को हैक कर पाना बहुत कठिन हो जाता है।
इम्पोर्टेन्ट फोटो छिपाएं या हटाएं: आपकी कैमरा रोल यानी गैलेरी में आईडी, ATM कार्ड या हेल्थ रिकॉर्ड जैसे जरूरी दस्तावेज होते है जो ठगों के लिए सोने की खान के समान है। आप उन्हें या तो हटा दें, या हिडन एल्बम में डाल दें। इससे भी बेहतर ये होगा कि फाइल एन्क्रिप्शन का सपोर्ट करने वाले सेफ क्लाउड स्टोरेज या पासवर्ड मैनेजर का यूज करें।
फेस आईडी या पिन से महत्वपूर्ण ऐप्स करें लॉक: अधिकांश iPhone ऐप्स डिफॉल्ट रूप से लॉग इन रहते हैं। अपने बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डिजिटल वॉलेट ऐप्स में जाएं और जहां जरूरी हो वहां फेस आईडी या कस्टम पिन एक्टिवेट करें। इससे आपका फोन अनलॉक होने पर भी स्कैमर्स से बचाया जा सकता है।
पासवर्ड ऑटोफिल के लिए फेस आईडी ऑन करें: सुनिश्चित करें कि वेबसाइटों या ऐप्स में पासवर्ड ऑटो-फिल होने से पहले फेस आईडी एक्टिवेट हो। आपको इसे टॉगल सेटिंग्स > फेस आईडी और पासकोड > पासवर्ड ऑटोफिल के तहत ऑन कर सकते हैं। आप 1Password जैसे पासवर्ड मैनेजर का उपयोग भी कर सकते हैं।
Find My iPhone ऑन करें: Find My iPhone को एक्टिव करें ताकि खो जाने या चोरी हो जाने पर आप अपने iPhone को दूर से ढूंढ सकें, लॉक कर सकें या डेटा रीसेट कर सकें।