त्योहारों का सीजन बस शुरू होने वाला है और अक्टूबर आते ही लोग घर की जरूरत का सामान खरीदने की तैयारी करने लगते हैं। अगर आप भी इस बार नई वॉशिंग मशीन, LED TV या फ्रिज खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, 1 अक्टूबर 2026 से इन सामानों की कीमत बढ़ सकती है। ऐसे में त्योहारी ऑफर्स का इंतजार करने से पहले कीमतों में होने वाले बदलाव पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
