Amazon Great Indian Festival Sale: अगर आप इस नवरात्रि नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। त्योहार के इस सीजन में कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन पर शानदार डिस्काउंट दे रही हैं। ऐसे में महंगे फोन भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है। अगर आपका बजट ₹25,000 तक है, तो हमने आपके लिए ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें खास ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।
