Get App

Apple ने iphone 17 लॉन्च इवेंट की तारीख की घोषणा की! जानें क्या हो सकती है कीमत और फीचर्स

Apple कम्पनी ने अब अपने सारे ग्राहक का इंतजार खत्म कर दिया है। जानकारी के मुताबिक द मोस्ट अवेटेड सीरीज iphone 17 लॉंच होने वाला है। इसके सारे फीचर एकदम नए और क्लासी होंगे। आइए डिटेल में जानते हैं कि Apple कम्पनी लॉंच डे पर क्या सरप्राइज देने वाली है।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Aug 26, 2025 पर 10:12 PM
Apple ने iphone 17 लॉन्च इवेंट की तारीख की घोषणा की! जानें क्या हो सकती है कीमत और फीचर्स

Apple ने अपनी नए आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च करने के लिए 9 सितंबर 2025 को एक विशेष इवेंट की घोषणा की है। यह इवेंट कैलिफोर्निया के एप्पल पार्क में सुबह 10 बजे पैसिफिक टाइम पर आयोजित होगा। इस वर्ष एप्पल की मुख्य पेशकशों में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे, जिनमें नए A19 चिपसेट के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और AI-सक्षम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

iPhone 17 इवेंट के मुख्य आकर्षण

- iPhone 17 सीरीज के चार मॉडल लॉन्च होंगे: बेसिक iPhone 17, iPhone 17 Air (जो iPhone Plus की जगह लेगा), iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max।

- Pro मॉडल में नया एलुमिनियम फ्रेम और बार-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल होगा।

- सभी iPhones नए A19 या A19 Pro चिप के साथ आएंगे, जिसमें पावरफुल AI टूल्स और बेहतर ऊर्जा क्षमता होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें