Get App

Apple का पहला Foldable iPhone जल्द होगा लॉन्च! भारत में 2 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है कीमत

Apple iPhone Fold: Apple का लंबे समय से चर्चा में रहा फोल्डेबल iPhone अब लॉन्च के काफी करीब माना जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन नई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 09, 2026 पर 3:32 PM
Apple का पहला Foldable iPhone जल्द होगा लॉन्च! भारत में 2 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है कीमत
Apple का पहला Foldable iPhone जल्द होगा लॉन्च!

Apple iPhone Fold: Apple का लंबे समय से चर्चा में रहा फोल्डेबल iPhone अब लॉन्च के काफी करीब माना जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन नई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन का नाम iPhone Fold हो सकता है। इस डिवाइस में लगभग न दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज और फ्लैगशिप हार्डवेयर मिलने की उम्मीद है। वहीं भारत में इसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।

Apple iPhone Fold: डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

कई लीक के अनुसार, Apple का पहला फोल्डेबल डिवाइस Samsung की Fold सीरीज जैसा बुक-स्टाइल डिजाइन वाला होगा, लेकिन खोलने पर यह ज्यादा चौड़ा होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में दो OLED डिस्प्ले मिल सकती हैं। बाहर की तरफ एक छोटी स्क्रीन होगी, जिससे रोजमर्रा के काम किए जा सकेंगे। वहीं, फोन खोलने पर अंदर बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जिससे यह एक छोटे टैबलेट जैसा अनुभव देगा।

वीबो (Weibo) पर 'डिजिटल चैट स्टेशन' से हाल ही में लीक हुई जानकारी के अनुसार, इसके अंदरूनी डिस्प्ले का साइज 7.76 इंच और रिजोल्यूशन 2713 x 1920 पिक्सल हो सकता है। इसमें Apple का पहला अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होने की भी उम्मीद है। वहीं, बाहरी स्क्रीन के 5.49-इंच OLED पैनल और पंच-होल फ्रंट कैमरे के साथ आने की चर्चा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें