Get App

आधी से भी कम कीमत में मिल रहा iPhone 17! ऐसे पाएं ₹40,090 में खरीदने का मौका, जानिए पूरा ऑफर

Apple iPhone 17 खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 17 के 256GB ब्लैक मॉडल फोन को एक्सचेंज और बैंक ऑफर के साथ आप 40,090 रुपये तक में खरीद सकते हैं। वहीं इस ऑफर का लाभ कुछ शर्तों के साथ मिलेगा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 12:49 PM
आधी से भी कम कीमत में मिल रहा iPhone 17! ऐसे पाएं ₹40,090 में खरीदने का मौका, जानिए पूरा ऑफर
फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 की कीमत को एक्सचेंज और बैंक ऑफर के जरिए काफी कम किया जा सकता है

अगर आप Apple का iPhone लेने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Apple iPhone 17 खरीदने वालों के लिए Flipkart पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 17 के 256GB ब्लैक मॉडल फोन अब 82,900 रुपये की जगह 80,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत कम हुई है और इसके साथ एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा भी लिया जा सकता है। वेबसाइट पर एक्सचेंज और बैंक से जुड़े ऑफर लगाने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 40,090 रुपये तक पहुंच सकती है।

लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि, ये कम कीमत सभी ग्राहकों के लिए लागू नहीं होगी, क्योंकि एक्सचेंज वैल्यू, बैंक ऑफर और दूसरी शर्तों के आधार पर अंतिम कीमत अलग हो सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले ऑफर की पात्रता और शर्तों को जरूर जांच लें।

कैसें लगेगा एक्सचेंज ऑफर

फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 की कीमत को एक्सचेंज और बैंक ऑफर के जरिए काफी कम किया जा सकता है। अगर ग्राहक अपने पुराने iPhone 16 को एक्सचेंज करता है, तो उसकी स्थिति और मॉडल के आधार पर 36,700 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। इसके साथ Flipkart Axis Bank कार्ड पर 4,110 रुपये तक का ऑफर भी मिल सकता है। इन दोनों फायदों को जोड़ने पर 80,900 रुपये की कीमत वाला फोन प्रभावी तौर पर 40,090 रुपये तक में मिल सकता है। हालांकि, एक्सचेंज की सही रकम फोन की हालत, स्टोरेज और जांच के बाद तय होगी, जबकि बैंक ऑफर का लाभ लेने के लिए पात्र कार्ड और अन्य शर्तें पूरी करना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें