Get App

Apple मार्च 2027 में लॉन्च करेगा iPhone 18! कीमत और फीचर्स हुए लीक

सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लॉन्च करने के बाद Apple अब मार्च 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अब तक का सबसे महंगा स्टैंडर्ड iPhone हो सकता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 17, 2026 पर 1:39 PM
Apple मार्च 2027 में लॉन्च करेगा iPhone 18! कीमत और फीचर्स हुए लीक
मार्च 2027 में लॉन्च करेगा iPhone 18! कीमत और फीचर्स लीक

सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लॉन्च करने के बाद Apple अब मार्च 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अब तक का सबसे महंगा स्टैंडर्ड iPhone हो सकता है। बता दें कि iPhone 17 को भारत में ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसकी मौजूदा आधिकारिक कीमत बढ़कर ₹99,900 हो गई है।

लीक हुई जानकारी के अनुसार, iPhone 18 की कीमत भारत में 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। इसकी कीमत ₹1,10,990 से ₹1,19,990 के बीच रहने का अनुमान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple मार्च 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18 के साथ iPhone 18e और iPhone Air 2 भी लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि iPhone 18 का प्रोडक्शन नवंबर 2026 के आखिर में शुरू हो सकता है।

हालांकि, Apple ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इसकी सही कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट जानने के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना बेहतर होगा।

Apple iPhone 18 के अनुमानित फीचर्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें