Get App

स्मार्टफोन कंपनियां बढ़ा रहीं दाम, लेकिन Apple ने खेला नया दांव; ऐसे बढ़ाएगी iPhone 17 की बिक्री

स्मार्टफोन कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं, लेकिन Apple ने नया रास्ता चुना है। इससे नए ग्राहक आसानी से आईफोन खरीद सकेंगे। जानिए कैसे प्रीमियम ग्राहकों को जोड़े रखना चाहती है Apple।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 6:10 PM
स्मार्टफोन कंपनियां बढ़ा रहीं दाम, लेकिन Apple ने खेला नया दांव; ऐसे बढ़ाएगी iPhone 17 की बिक्री
भारत में iPhone की वॉल्यूम हिस्सेदारी करीब 9% और वैल्यू शेयर 28% है।

नए साल में iPhone 17 की बिक्री की रफ्तार बनाए रखने के लिए Apple ने फाइनेंसिंग पर जोर बढ़ा दिया है। फेस्टिव सीजन के बाद सप्लाई चेन सामान्य होने के साथ कंपनी कम ब्याज और नो-कॉस्ट EMI जैसी स्कीम्स ला रही है, ताकि प्रीमियम खरीदार जुड़े रहें।

कई स्मार्टफोन ब्रांड कंपोनेंट्स की ऊंची लागत और कमजोर रुपये के चलते कीमतें बढ़ा रहे हैं। वहीं, Apple 24 महीने तक की नो-कॉस्ट और लो-इंटरेस्ट EMI देकर कीमतों का दबाव कम करने की कोशिश कर रही है।

यह कदम भारत में तेजी से बढ़े ग्रे-मार्केट iPhone कारोबार पर Apple की हालिया सख्ती के बाद आया है। कंपनी ने मेनलाइन रिटेलर्स को चेतावनी दी थी कि वे नए बिके iPhone, खासकर iPhone 17, को विदेशी सिम कार्ड के साथ एक्टिवेट न करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें