Get App

Airtel Recharge Plan: एयरटेल यूजर्स के लिए बुरी खबर! 84 दिन वाला प्लान हुआ महंगा, जानें- नई कीमत

Airtel Recharge Plan: भारत में टेलिकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान धीरे-धीरें महंगा कर रही हैं और Airtel इसकी शुरूआत करता दिख रहा है। दरअसल, एयरटेल ने 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ सस्ते प्लान भी खत्म कर दिए हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 3:23 PM
Airtel Recharge Plan: एयरटेल यूजर्स के लिए बुरी खबर! 84 दिन वाला प्लान हुआ महंगा, जानें- नई कीमत
एयरटेल ने 84 दिन वाला प्लान किया महंगा

Airtel Recharge Plan: भारत में टेलिकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान धीरे-धीरें महंगा कर रही हैं और Airtel इसकी शुरूआत करता दिख रहा है। दरअसल, एयरटेल ने 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ सस्ते प्लान भी खत्म कर दिए हैं और पहले से मौजूद प्लान महंगे भी किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Airtel ने 799 वाला प्लान खत्म कर दिया है। इसके अलावा 859 वाले प्लान की कीमत को बढ़ा कर 899 रुपये कर दिया गया है।

₹899 से कम कीमत वाले पैक में उपलब्ध लाभ

नए रिचार्ज प्लान चुनने वाले ग्राहकों को लोकल, STD और नेशनल रोमिंग नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ रोजाना 100 SMS भी मिलते रहेंगे। इस प्लान में 84 दिनों तक हर दिन 1.5 GB डेटा भी दिया जाता है। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 kbps हो जाती है।

रिचार्ज के साथ मिलने वाले अतिरिक्त फायदे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें