Apple Back to School Offer 2026: Apple ने भारत में अपना 2026 “बैक टू स्कूल” ऑफर शुरू कर दिया है। इसके तहत योग्य ग्राहक MacBook और iPad खरीदने पर मुफ्त एक्सेसरीज पा सकते हैं। यह ऑफर 16 जुलाई से 27 अगस्त तक कॉलेज के छात्रों, छात्रों के लिए खरीदारी करने वाले माता-पिता और शिक्षकों के लिए उपलब्ध है। ग्राहक Apple Education Store के जरिए इस ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं। Apple के सामान्य एजुकेशन डिस्काउंट के अलावा, इस ऑफर में डिवाइस के हिसाब से ग्राहकों को फ्री AirPods 4, AirTag 4 Pack या Apple Pencil Pro भी मिल सकता है।
