Get App

BSNL Samman Plan: BSNL का सीनियर सिटिजन को तोहफा, सिर्फ ₹1812 में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेली डेटा

BSNL Samman Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए कई नए-नए प्लान लेकर आती रहती है। लेकिन इस बार कंपनी ने सीनियर सिटिजन को तोहफा दिया है। दरअसल, BSNL ने सीनियर सिटिजन के लिए ‘सम्मान प्लान’ पेश किया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 23, 2025 पर 8:51 AM
BSNL Samman Plan: BSNL का सीनियर सिटिजन को तोहफा, सिर्फ ₹1812 में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेली डेटा
BSNL का सीनियर सिटिजन को तोहफा, सिर्फ ₹1812 में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेली डेटा

BSNL Samman Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए कई नए-नए प्लान लेकर आती रहती है। लेकिन इस बार कंपनी ने सीनियर सिटिजन को तोहफा दिया है। दरअसल, BSNL ने सीनियर सिटिजन के लिए ‘सम्मान प्लान’ पेश किया है। यह प्लान केवल 60 साल और उससे ऊपर की उम्र के लोगों के लिए पेश किया गया है। इस प्लान को ग्राहक सिर्फ 1,812 रुपये में खरीद सकेंगे। जिसमें उन्हें डेली 2GB डेटा के साथ कई बेनिफिट्स मिलेंगे।

BSNL का 1,812 रुपये वाला सीनियर सिटिजन प्लान

BSNL के इस नए 1,812 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भेजने की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही नए यूजर्स को फ्री सिम कार्ड और 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के ग्राहकों को 6 महीने का BiTV सब्सक्रिप्शन भी बिलकुल फ्री दिया जाएगा। यह ऑफर सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए यानी 18 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

BSNL का नए ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला 4G प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें