Get App

BSNL जल्द लॉन्च करेगा नया सैटेलाइट फोन, बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, जानें कीमत

BSNL Satellite Phone: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने गुरुवार को सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराने की घोषणा की है, जिसकी कीमत 1.34 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी के इस कदम का उद्देश्य सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं का विस्तार करना है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 09, 2026 पर 5:27 PM
BSNL जल्द लॉन्च करेगा नया सैटेलाइट फोन, बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, जानें कीमत
BSNL जल्द लॉन्च करेगा नया सैटेलाइट फोन

BSNL Satellite Phone: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने गुरुवार को सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराने की घोषणा की है, जिसकी कीमत 1.34 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी के इस कदम का उद्देश्य सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं का विस्तार करना है, ताकि इसका इस्तेमाल डिफेंस, समुद्री सेवाओं और आपदा प्रबंधन जैसे कामों में किया जा सके।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में BSNL ने बताया कि इस सैटेलाइट फोन की कीमत सभी टैक्स मिलाकर 1,34,166 रुपये प्रति यूनिट है। इसे खासकर मुश्किल हालात में इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है और यह उन दूर-दराज इलाकों में भी वॉइस कॉल और SMS सर्विस देता है जहां आम मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाते।

BSNL ने सैटेलाइट फोन की कीमत बताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "जब आम मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करते, तब BSNL सैटेलाइट फोन आपको कनेक्टेड रखता है। इसे मुश्किल हालात में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है, इसलिए यह डिफेंस, समुद्री कामकाज, आपदा के समय मदद, माइनिंग, दूर-दराज के इलाकों में कामकाज और एडवेंचर ट्रैवल के लिए एक बेहतरीन समाधान है।"

कंपनी ने पोस्ट में एक मोबाइल नंबर शेयर करते हुए लिखा कि ज्यादा जानकारी के लिए यूजर्स नजदीकी BSNL ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, उस मोबाइल नंबर पर कोई जवाब नहीं मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें