
Acer Aspire Lite (Intel Core i3)
Acer Aspire Lite एक दमदार और स्टाइलिश लैपटॉप है, जिसमें 13th Gen Intel Core i3 प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB SSD मिलती है। इसकी 15.6-inch की Full HD डिस्प्ले शानदार व्यू देती है। Windows 11 Home पर चलने वाला यह लैपटॉप मेटल बॉडी से बना है। वहीं, इसका वजन 1.59 किलोग्राम है। इस लैपटॉप की कीमत 29,990 रुपये है।
HP 15 (Ryzen 3 7320U)
HP 15 (fc0154AU) एक भरोसेमंद और स्टाइलिश लैपटॉप है, जिसमें लेटेस्ट AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। 15.6-inch की FHD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले शानदार विजुअल देती है। Windows 11 पर चलने वाला यह लैपटॉप AMD Radeon Graphics से लैस है, जिससे वीडियो और ग्राफिक्स का एक्पीरियंस और बेहतर होता है। इसका वजन सिर्फ 1.59 किलोग्राम है और इसमें 41 WHR बैटरी दी गई है। 45,995 रुपये की कीमत वाला यह लैपटॉप अब सिर्फ 29,490 रुपये में उपलब्ध है।
Acer Aspire Lite (Ryzen 3 7330U)
Acer Aspire Lite AL15-41 में AMD Ryzen 3 7330U प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। इस लैपटॉप में 15.6-inch की Full HD डिस्प्ले, Windows 11 Home और मेटल बॉडी मिलती है। इसका वजन 1.6 किलोग्राम है और बैटरी 36 WHR की है। इस लैपटॉप की कीमत सिर्फ 27,990 रुपये है।
Asus Vivobook 15
Asus Vivobook 15 (X1500EA-EJ121WS) एक भरोसेमंद और किफायती लैपटॉप है, जिसमें Intel Pentium Gold 7505 प्रोसेसर और Intel UHD ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज है, जो तेज परफॉर्मेंस देता है। 15.6-inch की FHD डिस्प्ले, Windows 11 सपोर्ट, 1.80 किलोग्राम वजन और 37 WHR बैटरी के साथ यह लैपटॉप 42,990 रुपये की जगह अब सिर्फ 27,990 रुपये में मिल रहा है।
Lenovo Chromebook
Lenovo Chromebook (82UY0014HA) एक हल्का और आसान लैपटॉप है, जो स्टूडेंट्स और बेसिक यूज के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें Intel Celeron N4500 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB eMMC स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप 11.6-inch की HD डिस्प्ले, स्टीरियो स्पीकर्स, HD कैमरा और Chrome OS के साथ आता है। इसका वजन सिर्फ 1.21 किलोग्राम है। इसमें 42 WHR की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत पहले 36,502 रुपये थी, लेकिन अब यह सिर्फ 13,990 रुपये में उपलब्ध है।
JioBook 11
JioBook 11 एक सस्ता और हल्का लैपटॉप है, जो खासकर स्टूडेंट्स और बेसिक यूजर्स के लिए बनाया गया है। इसमें Mediatek 8788 चिपसेट, Android बेस्ड JioOS, 4GB RAM और 64GB eMMC स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप 11.6-inch की HD डिस्प्ले, लाइफटाइम Office, Dual Band WiFi, SIM सपोर्ट और 4000mAh बैटरी के साथ आता है। इसका वजन सिर्फ 990 ग्राम है। इसकी असली कीमत 25,000 रुपये है, लेकिन सेल में यह सिर्फ 12,990 रुपये में मिल रहा है।