Get App

Croma दे रहा iPhone 17 Pro Max पर धांसू ऑफर, 256GB मॉडल मिलेगा अब ₹74,990 में, जानें पूरी डिटेल

क्या आप iPhone 17 Pro Max खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Croma के लेटेस्ट प्रमोशनल ऑफर के तहत इसे 74,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 10:53 PM
Croma दे रहा iPhone 17 Pro Max पर धांसू ऑफर, 256GB मॉडल मिलेगा अब ₹74,990 में, जानें पूरी डिटेल
Croma दे रहा iPhone 17 Pro Max पर धांसू ऑफर, 256GB मॉडल मिलेगा अब ₹74,990 में

क्या आप iPhone 17 Pro Max खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Croma के लेटेस्ट प्रमोशनल ऑफर के तहत इसे 74,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है। वहीं, 512GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 94,990 रुपये है। ये कीमतें एक्सचेंज बेनिफिट और दूसरे लागू ऑफर्स का फायदा लेने के बाद मिलती हैं।

हालांकि, 74,990 रुपये iPhone 17 Pro Max की रेगुलर सेलिंग प्राइस नहीं है। इस कीमत पर फोन खरीदने के लिए ग्राहकों को अपना पुराना योग्य स्मार्टफोन एक्सचेंज करना होगा और ऑफर की शर्तों को पूरा करना होगा। एक्सचेंज किए जाने वाले फोन और लागू ऑफर्स के आधार पर मिलने वाला अंतिम फायदा अलग-अलग हो सकता है।

iPhone 17 Pro Max की कीमत और ऑफर

Croma के मौजूदा प्रमोशन के तहत, 256GB वाले iPhone 17 Pro Max की प्रभावी कीमत ₹74,990 है, जबकि 512GB वाले मॉडल की कीमत जरूरी फायदों के बाद ₹94,990 हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें