Get App

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 17 से Google Pixel 11 तक, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: फेस्टिव सीजन आते ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सेल का इंतजार भी शुरू हो जाता है। अगर आप इस बार नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आपके लिए खास हो सकती है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 6:31 PM
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 17 से Google Pixel 11 तक, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर्स
Flipkart Sale में iPhone 17 से Pixel 11 तक, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: फेस्टिव सीजन आते ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सेल का इंतजार भी शुरू हो जाता है। अगर आप इस बार नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आपके लिए खास हो सकती है। Flipkart ने अभी से इस सेल में मिलने वाले स्मार्टफोन ऑफर्स की झलक दिखानी शुरू कर दी है। कंपनी ने कुछ लोकप्रिय फोन की इफेक्टिव कीमतें भी सामने रख दी हैं।

इस लिस्ट में Apple iPhone 17, Google Pixel 11 और Pixel 10a जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। Flipkart के मुताबिक, सेल में iPhone 17 की इफेक्टिव कीमत 77,999 रुपये होगी। वहीं, Google Pixel 11 को 69,999 रुपये और Pixel 10a को 39,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकेगा।

iPhone 17 की Big Billion Days में कीमत

Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 के दौरान iPhone 17 की प्रभावी कीमत ₹77,999 होगी। यह ऑफर योग्य ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा और Flipkart की लागू शर्तों और नियमों के मुताबिक होगा। अभी Apple भारत में iPhone 17 के 256GB वेरिएंट को ₹99,900 में बेच रहा है। यानी सेल के दौरान इसकी इफेक्टिव कीमत मौजूदा कीमत से काफी कम होगी। वहीं, Google Pixel 11 की इफेक्टिव कीमत 69,999 रुपये होगी। इसके अलावा, Google Pixel 10a को 39,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें