अगर आप Apple यूजर हैं और iPhone खरीदने के प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, iPhone 17 को Flipkart पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर के साथ ₹47,405 की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। जबकि इसके 256 GB वेरिएंट की कीमत अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Rs 82,900 है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर और Flipkart क्रेडिट कार्ड ऑफर का फायदा लेने पर कीमत में कुल ₹35,495 की बचत हो सकती है।
