Get App

रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, 2 हजार से भी कम है प्राइस

आज भाई और बहनों का सबसे पवित्र त्योहार रक्षाबंधन है। आज के दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधेगी जिसके बाद भाई उन्हें गिफ्ट्स देंगे। अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपनी बहन गिफ्ट देना चाहतें हैं तो हम आपके लिए 2 हजार रुपये के बजट में 5 टेक गैजेट्स लेकर आए हैं। इन टेक गैजेट्स में स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और हेडफोन शामिल हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastava
अपडेटेड Aug 09, 2025 पर 11:29
रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, 2 हजार से भी कम है प्राइस

OnePlus Nord Buds 3
OnePlus Nord Buds 3 Amazon पर 1,899 रुपये में उपलब्ध हैं। इसमें 32Db एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी 10 मिनट चार्ज में लगभग 11 घंटे तक चल सकती है। वहीं, फुल चार्ज में केस के साथ 43 घंटे तक चलती है।

Redmi Watch 5 Active
Amazon पर Redmi Watch 5 Active 1,999 रुपये में लिस्ट की गई है। यह वॉच एडवांस AI नॉयज कैंसलेशन (ANC) का सपोर्ट करती है। इस वॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 18 दिनों तक चलती है। यह स्मार्टवॉच बिल्ट इन एलेक्सा के साथ आती है। Redmi Watch 5 Active में मैटल बॉडी के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है।

Boult Trail Pro
Boult Trail Pro, Amazon पर ₹1,599 की किफायती कीमत में उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच में 2.01 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 600 निट्स की ब्राइटनेस प्रदान करती है। Boult Trail Pro ब्लूटूथ कॉलिंग, 250 से ज्यादा कस्टमाइज़ेबल वॉचफेस, 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, SpO2 मॉनिटरिंग और AI वॉयस असिस्टेंट जैसे आधुनिक फीचर्स के साथ आती है।

boAt Rockerz 421
वहीं, boAt Rockerz 421 हेडफोन Amazon पर ₹1,299 में लिस्ट है, जो 40 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ देता है। इसमें 40mm के पावरफुल ड्राइवर लगे हैं, जो लो लेटेंसी (40ms), ENx टेक्नोलॉजी और इंटीग्रेटेड कंट्रोल सपोर्ट करते हैं। ब्लूटूथ v5.4 कनेक्टिविटी के साथ यह हेडफोन शानदार साउंड क्वालिटी और कम लैग के लिए तैयार है।

Mivi Fort Q26 Soundbar
Mivi Fort Q26 Soundbar भी Amazon पर ₹1,599 की कीमत में उपलब्ध है। यह साउंडबार 26W की पावरफुल आवाज के साथ ड्यूल फुल रेंज 2.0 चैनल स्पीकर सिस्टम पेश करता है। इसमें 2500mAh की बैटरी लगी है, जो फुल चार्ज होने पर 6 घंटे तक लगातार चल सकती है। इसे आप टीवी या फोन से कनेक्ट करके बेहतर ऑडियो अनुभव का आनंद ले सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें