Get App

Google के CEO सुंदर पिचाई का 3D Figurine अवतार हुआ वायरल, बनाया खुद का खिलौना जैसा 3D अवतार

भारत मे इस समय 4K Portrait और Figurine इमेज का क्रेज खुब चला है। चाहे लड़के हों या फिर लड़कियां, सभी ने अलग-अलग लुक में Google Gemini से अपनी फोटो बनाई हैं। अब इस AI टूल का इस्तेमाल कर Google के CEO Sundar Pichai ने अपनी खुद की 3D Figurine फोटो बनाई है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 25, 2025 पर 4:14 PM
Google के CEO सुंदर पिचाई का 3D Figurine अवतार हुआ वायरल, बनाया खुद का खिलौना जैसा 3D अवतार
Google के CEO सुंदर पिचाई का 3D Figurine अवतार हुआ वायरल, बनाया खुद का खिलौना जैसा 3D अवतार

भारत मे इस समय 4K Portrait और Figurine इमेज का क्रेज खुब चला है। चाहे लड़के हों या फिर लड़कियां, सभी ने अलग-अलग लुक में Google Gemini से अपनी फोटो बनाई हैं। अब इस AI टूल का इस्तेमाल कर Google के CEO Sundar Pichai ने अपनी खुद की 3D Figurine फोटो बनाई है। जिसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है। जिसपर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वे 3D Figurine फोटो में काफी कूल नजर आ रहे हैं।

गूगल के सीईओ का 3D Figurine अवतार

अब तक बहुत लोगों ने Nano Banana AI टूल का यूज कर अपनी-अपनी फोटो बनाई है। ऐसे में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से भी नहीं रहा गया और उन्होंने भी Google Gemini Nano Banana से अपनी जबरदस्त 3D Figurine फोटो बना डाली। यह तस्वीर एक 3D खिलौने जैसी है। कुछ समय पहले आपने इस तरह की कई फोटो सोशल मीडिया पर देखी होंगी। गूगल जेमिनी के नए AI टूल से इमेज एडिटिंग करके यह ट्रेंड शुरू हुआ है। गूगल लैब्स, Gemini और AI स्टूडियो के VP जोश वुडवर्ड के एक ट्वीट से यह सब शुरू हुआ था और उसके बाद से सभी पर इसका क्रेज देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें