Get App

ब्रेकअप के बाद 27 साल के शख्स ने छोड़ी 2.52 करोड़ की जॉब, अब Digital Nomad बन कर रहे तगड़ी कमाई

27 साल के जिम टैंग के पास न्यूयॉर्क में गूगल की एक शानदार नौकरी थी। वहां उन्हें साल का करीब $300,000 यानी लगभग ₹2.52 करोड़ मिल रहा था। यह उनके लिए एक सपनों की नौकरी थी। लेकिन जिम ने अपनी यह आरामदायक नौकरी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2025 पर 8:08 PM
ब्रेकअप के बाद 27 साल के शख्स ने छोड़ी 2.52 करोड़ की जॉब, अब Digital Nomad बन कर रहे तगड़ी कमाई
27 साल के जिम टैंग के पास न्यूयॉर्क में गूगल की एक शानदार नौकरी थी।

जिसे आपने दिल से चाहा हो उससे जब रिश्ता टूट जाता है, तो उबर पाना मुश्किल हो सकता है। कई बार तो लोगों को इससे उबरने में काफी साल लग जाते हैं। लेकिन 27 साल के जिम टैंग की कहानी बिल्कुल अलग है। गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप ने जिम की पूरा जिंदगी ही बदल दी। आइए जानते हैं इस कहानी के बारे में।

नौकरी छोड़ बन गए डिजिटल नोमैड 

27 साल के जिम टैंग के पास न्यूयॉर्क में गूगल की एक शानदार नौकरी थी। वहां उन्हें साल का करीब $300,000 यानी लगभग ₹2.52 करोड़ मिल रहा था। यह उनके लिए एक सपनों की नौकरी थी। लेकिन जिम ने अपनी यह आरामदायक नौकरी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया। उन्होंने सोचा कि वह सिर्फ पैसे कमाने के लिए नहीं, बल्कि आज़ादी और खुशियों के लिए भी जीना चाहते हैं। नौकरी छोड़ने के बाद जिम ने अपना सामान पैक किया और टोक्यो चले गए। अब वह एक डिजिटल नोमैड (Digital Nomad) की तरह रहते हैं। इसका मतलब है कि वह दुनिया में कहीं भी रहकर इंटरनेट के जरिए काम कर सकते हैं। जिम का मानना है कि इस तरह की ज़िंदगी काफी मजेदार है। अब वह अपनी पसंद की जगहों पर घूम सकते हैं, नई चीज़ें सीख सकते हैं और अपनी शर्तों पर काम कर सकते हैं।

2.52 करोड़  थी सैलरी

गूगल में अपनी 300,000 डॉलर यानी करीब 2.52 करोड़ की नौकरी छोड़ने के बाद, जिम टैंग अब टोक्यो में डिजिटल घुमक्कड़ की तरह रह रहे हैं। उन्होंने बिज़नेस इनसाइडर को बताया कि साल 2021 में वह गूगल इसलिए जॉइन हुए थे क्योंकि उन्हें लगा था कि इससे उनके माता-पिता को गर्व होगा और उनका फ्यूचर भी सेफ रहेगा। जिम कहते हैं मुझे अब भी याद है जब मैं अपने माता-पिता को गूगल ऑफिस लेकर गया था। उस दिन मुझे लगा जैसे हमने सचमुच अमेरिकी सपना (American Dream) हासिल कर लिया है।”

ब्रेकअप ने बदल दी जिंदगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें