Google Pixel 11 Series Leak: Google के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के ऑफिशियल लॉन्च में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में अमेरिका की टेक कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि 'Made by Google' इवेंट 12 अगस्त को होगा, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold और Pixel Watch 5 लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, लॉन्च से पहले, एक नई लीक के सामने आने से अपकमिंग स्मार्टफोन की यूरोप में संभावित कीमत, बैटरी क्षमता और कलर ऑप्शन का पता चला है, जिससे पूरी लाइनअप की कीमत बढ़ने का संकेत मिलता है। अब चलिए जानते हैं Google Pixel 11 सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में ।