Get App

Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन लीक, जानें कीमत, डिस्प्ले और लॉन्च डेट

Google जल्द ही अपने अगले जनरेशन के Pixel डिवाइस को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में सामने आई कई लीक से पता चलता है कि यह कंपनी अगस्त और सितंबर 2026 के बीच भारत में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro Fold और Pixel 11 Pro XL लॉन्च कर सकती है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 4:49 PM
Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन लीक, जानें कीमत, डिस्प्ले और लॉन्च डेट
Google Pixel 11 जल्द देगा दस्तक, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Google Pixel 11: Google जल्द ही अपने अगले जनरेशन के Pixel डिवाइस को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में सामने आई कई लीक से पता चलता है कि यह कंपनी अगस्त और सितंबर 2026 के बीच भारत में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro Fold और Pixel 11 Pro XL लॉन्च कर सकती है। इन डिवाइस में डिस्प्ले से लेकर चिपसेट तक कई नए अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। चलिए अब हम इन फोन्स से जुड़ी जानकारियों के बारे में जानते हैं।

Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

Mystic Leaks के अनुसार, Pixel 11 में Tensor G6 प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जो TSMC के N2 प्रोसेस पर आधारित होगा। बताया जा रहा है कि यह नया प्रोसेसर AI कामों, बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा पावर एफिशिएंसी और बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए डिजाइन किया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का OLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3100 nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है।  इसके अलावा, फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें