Get App

Google Pixel 11 vs iPhone 17 vs Galaxy S26: डिस्प्ले, फीचर्स और कीमत में कौन है बेस्ट?

Google ने आखिरकार बुधवार को भारत में अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं। खास बात यह है कि Pixel 11 की सीधी टक्कर Samsung Galaxy S26 और Apple iPhone 17 से होगी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 13, 2026 पर 3:42 PM
Google Pixel 11 vs iPhone 17 vs Galaxy S26: डिस्प्ले, फीचर्स और कीमत में कौन है बेस्ट?
Google Pixel 11 vs iPhone 17 vs Galaxy S26: कौन सा फोन है बेस्ट?

Google Pixel 11 vs iPhone 17 vs Galaxy S26: Google ने आखिरकार बुधवार को भारत में अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं। खास बात यह है कि Pixel 11 की सीधी टक्कर Samsung Galaxy S26 और Apple iPhone 17 से होगी। बता दें कि ये तीनों प्रीमियम स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा और नए AI फीचर्स के साथ आते हैं।

ऐसे में अगर आप इन तीनों में से कोई फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में कौन सा फोन किससे आगे है। आइए जानते हैं Pixel 11, Galaxy S26 और iPhone 17 में क्या अंतर है और कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

Google Pixel 11 vs iPhone 17 vs Samsung Galaxy S26: डिस्प्ले

Google Pixel 11 में 6.3-इंच का OLED पैनल है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, iPhone 17 में भी 6.3-इंच का डिस्प्ले है और इसमें पहली बार Apple की ProMotion टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस भी 3,000 निट्स तक जा सकती है। इसी तरह, Samsung Galaxy S26 में भी 6.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें