Get App

अगस्त में लॉन्च हो सकते हैं ये 5 स्मार्टफोन, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप बेहतर फोन की तलाश में हैं, और एक अच्छे बजट में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अगस्त 2025 आपके लिए सही रहेगा। क्योंकि इस महीने कई बड़े ब्रांड्स अपने नए डिवाइसेज भारतीय बाजार में पेजिनमें प्रीमियम से लेकर बजट सेगमेंट तक के फोन शामिल हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastava
अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 11:45
अगस्त में लॉन्च हो सकते हैं ये 5 स्मार्टफोन, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट

Google Pixel 10 Series 20 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। गूगल के इस लेटेस्ट पिक्सल सीरीज की भारत में सीधी टक्कर Samsung Galaxy S25 सीरीज और अपकमिंग iPhone 17 लाइनअप से होनी है। वहीं, इस बार कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को चार वेरिएंट Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold में पेश कर सकती है। कीमत की बात करें तो यह सीरीज 79,999 रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 1,79,999 रुपये तक जा सकती है।

Vivo V60 को लेकर खबर है कि इसे 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में शानदार कैमरा, 6.67-inch की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, दमदार बैटरी और Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 40,000 रुपये से कम हो सकती है।

Oppo भारत में K13 Turbo सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज में Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro शामिल हैं, और अगले महीने मिड-रेंज में आने की उम्मीद है। K13 में इनबिल्ट कूलिंग फैन और RGB लाइटिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम और Turbo Pro की कीमत 30,000 रुपये से नीचे हो सकती है।

Poco F7 Ultra भारत में अगस्त के अंत तक लॉन्च हो सकता है। यह फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही $599 (लगभग 51,000 रुपये) में पेश किया जा चुका है। भारत में इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग 55,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Redmi 15C भारत में अगस्त के मिड तक लॉन्च हो सकता है। कुछ ऑनलाइन रिटेलर्स ने इसे लिस्ट किया है, जिसमें इसके डिजाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशन भी शामिल हैं। इसमें Helio G81 चिपसेट, 4GB RAM, 6000mAh बैटरी और 50MP डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। उम्मीद है कि इसकी कीमत 15,000 रुपये से नीचे होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें