Get App

GTA 6 Release Date: GTA 6 मचाने आ रहा है तहलका! कीमत, एडिशन, गेमप्ले और रिलीज डेट का पूरा खुलासा

GTA 6 Release Date: Rockstar Games 2026 में GTA 6 लेकर आ रहा है और यह गेम गेमिंग इंडस्ट्री में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। गेम से जुड़ी कई लीक इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनसे गेम के बारे में काफी जानकारी सामने आई है। गेम को दो बार 'मोस्ट एंटिसिपेटेड गेम ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिल चुका है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 2:48 PM
GTA 6 Release Date: GTA 6 मचाने आ रहा है तहलका! कीमत, एडिशन, गेमप्ले और रिलीज डेट का पूरा खुलासा
GTA 6 मचाने आ रहा है तहलका! कीमत, एडिशन, गेमप्ले और रिलीज डेट का पूरा खुलासा

GTA 6 Release Date: Rockstar Games 2026 में GTA 6 लेकर आ रहा है और यह गेम गेमिंग इंडस्ट्री में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल, गेम से जुड़ी कई लीक इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनसे गेम के बारे में काफी जानकारी सामने आई है। गेम को लेकर इतना क्रेज है कि इसे लगातार दो बार 'मोस्ट एंटिसिपेटेड गेम ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिल चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं GTA 6 की संभावित कीमत, अलग-अलग एडिशन, कैरेक्टर्स, गेमप्ले और बाकी जरूरी जानकारी।

GTA 6 के एडिशन, भारत में कीमत और रिलीज डेट

GTA 6 तीन एडिशन में आएगा, जिनमें Standard Edition, Deluxe Edition, and Collector's Editions शामिल हैं। अफवाहों के मुताबिक, गेम के Standard Edition की कीमत लगभग 6,999 रुपये और Deluxe Edition की कीमत 13,999 रुपये होगी। इसके अलावा, Collector's Editions की कीमत लगभग 35,999 रुपये होगी। इसके अलावा, Rockstar Games ने गेम की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। यह 19 नवंबर, 2026 को रिलीज होगा।

GTA 6 गेमप्ले, कैरेक्टर्स और बहुत कुछ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें