इंडिया से अमेरिका को स्मार्टफोन के एक्सपोर्ट के डेटा को लेकर विवाद हो गया है। सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के ग्लोबल ट्रेड रिसर्च एनिशिएटिव (जीटीआरआई) के डेटा को खारिज कर दिया है। जीटीआरआई ने कहा कि इंडिया से अमेरिका को स्मार्टफोन का निर्यात घटा है। आईसीआईए का कहना है कि अमेरिका को स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। उसने महीना दर महीना एक्सपोर्ट के डेटा पर किसी तरह का निष्कर्ष नहीं निकालने की हिदायत दी है।
