Google अकाउंट अक्सर कई Google प्लेटफॉर्म से जुड़े होते हैं, जिससे आप एक ही अकाउंट से कंपनी की अलग-अलग सर्विस का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक ही Google Account और पासवर्ड की मदद से आप Google Docs, Google Drive, Gmail समेत कई अन्य सेवाओं में लॉगिन कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपका Google Account हैक हो जाए, तो सिर्फ Gmail ही नहीं, बल्कि Google Drive, Photos, Docs और यहां तक कि Play Store से जुड़ी आपकी जरूरी जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है। खासकर अगर आपके अकाउंट में पेमेंट डिटेल्स सेव हैं तो। ऐसे में Two-Factor Authentication (2FA) आपके Google Account को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसे स्टेप-बाय-स्टेप ऑन करने का आसान तरीका।
