Get App

PAN-Aadhaar Linking: 31 दिसंबर से पहले अपने PAN को Aadhaar से कैसे करें लिंक, फॉलो करें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

PAN-Aadhaar Linking: अगर आपके पास PAN कार्ड है, तो यह जरूरी अपडेट आपके लिए है जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, आयकर विभाग ने एक बार फिर टैक्स पेयर्स को PAN कार्ड को Aadhaar से लिंक करने की याद दिलाई है और इस बार इसके लिए एक साफ डेडलाइन भी तय की गई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 3:15 PM
PAN-Aadhaar Linking: 31 दिसंबर से पहले अपने PAN को Aadhaar से कैसे करें लिंक, फॉलो करें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
31 दिसंबर से पहले अपने PAN को Aadhaar से कैसे करें लिंक, फॉलो करें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

PAN-Aadhaar Linking: अगर आपके पास PAN कार्ड है, तो यह जरूरी अपडेट आपके लिए है जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, आयकर विभाग ने एक बार फिर टैक्स पेयर्स को PAN कार्ड को Aadhaar से लिंक करने की याद दिलाई है और इस बार इसके लिए एक साफ डेडलाइन भी तय की गई है। अगर 31 दिसंबर, 2025 तक PAN कार्ड लिंक नहीं किया गया, तो आपका PAN कार्ड इनऑपरेटिव यानी अमान्य हो जाएगा। इससे आपको बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, खासकर जब आप रिटर्न फाइल कर रहे हों, बैंक खाता खोल रहे हों या वित्तीय लेनदेन कर रहे हों। सरल शब्दों में कहें तो, यह उन छोटे-छोटे कामों में से एक है, जिन्हें अभी कर लेना बाद में पछताने से बेहतर है। अब चलिए जानते हैं कि आप अपने PAN कार्ड को Aadhaar से लिंक कैसे कर सकते हैं।

PAN को Aadhaar से लिंक करना क्यों जरूरी है?

PAN और Aadhaar को लिंक करने पर सालों से चर्चा हो रही है, लेकिन कई लोगों ने अभी तक इसे पूरा नहीं किया है। नए निर्देश के अनुसार, जिन लोगों ने अभी तक PAN को लिंक नहीं किया है, उन्हें प्रक्रिया पूरी होने से पहले 1,000 रुपये का लेट फीस देना होगा। हालांकि, एक अपवाद है। जिन PAN धारकों को 1 अक्टूबर, 2024 के बाद Aadhaar एनरोलमेंट ID का उपयोग करके अपना पैन कार्ड मिला है, वे दिसंबर 2025 के अंत तक PAN को Aadhaar से बिना किसी शुल्क के लिंक कर सकते हैं। बाकी सभी के लिए जुर्माना लागू होगा।

अपने PAN कार्ड को Aadhaar से कैसे लिंक करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें