Get App

ChatGPT में कैसे लॉक और अनलॉक करें प्राइवेट चैट? यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

OpenAI ने ChatGPT में एक नया फीचर देना शुरू किया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने प्राइवेट चैट को लॉक कर सकते हैं। इस फीचर का नाम Locked Chats है। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का हो सकता है, जो अपना डिवाइस दूसरों के साथ शेयर करते हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 3:28 PM
ChatGPT में कैसे लॉक और अनलॉक करें प्राइवेट चैट? यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
ChatGPT में कैसे लॉक और अनलॉक करें प्राइवेट चैट?

ChatGPT Locked Chats Feature: OpenAI ने ChatGPT में एक नया फीचर देना शुरू किया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने प्राइवेट चैट को लॉक कर सकते हैं। इस फीचर का नाम Locked Chats है। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का हो सकता है, जो अपना डिवाइस दूसरों के साथ शेयर करते हैं या मीटिंग के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर करते हैं।

इस फीचर की मदद से किसी चैट को लॉक करने के बाद वह रेगुलर चैट हिस्ट्री, पिन की गई चैट और सामान्य बातचीत के सर्च रिजल्ट में दिखाई नहीं देगी। इन चैट को देखने के लिए यूजर्स को अलग से दिए गए Locked Chats सेक्शन में जाना होगा और अपना अकाउंट PIN डालना होगा। वहीं, कुछ सपोर्टेड स्मार्टफोन में Face ID, Touch ID या फोन को अनलॉक करने के तरीके से भी चैट खोली जा सकेगी।

यह फीचर ChatGPT के Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अब आइए जानते हैं कि ChatGPT में चैट लॉक करने का यह फीचर कैसे काम करता है और इससे यूजर्स को क्या फायदा होगा।

ChatGPT में अपनी बातचीत को कैसे लॉक करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें