Get App

Mobile Data Saving: 1.5GB डेटा पूरे दिन कैसे चलाएं? जानिए 3 स्मार्ट सेटिंग्स, जो अचानक कम कर देंगी आपकी डेटा खपत

Mobile Data Saving: एक समय था जब 1 या 1.5 GB डेटा पूरे दिन के लिए काफी माना जाता था, लेकिन अब वीडियो, सोशल मीडिया और लगातार इंटरनेट इस्तेमाल के चलते पता ही नहीं चलता कि डेटा कब खत्म हो गया। लोगों को दोबारा अलग से डेटा रिचार्ज कराना पड़ता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 14, 2026 पर 2:19 PM
Mobile Data Saving: 1.5GB डेटा पूरे दिन कैसे चलाएं? जानिए 3 स्मार्ट सेटिंग्स, जो अचानक कम कर देंगी आपकी डेटा खपत
1.5GB डेटा पूरे दिन कैसे चलाएं? जानिए 3 स्मार्ट सेटिंग्स

Mobile Data Saving: एक समय था जब 1 या 1.5 GB डेटा पूरे दिन के लिए काफी माना जाता था, लेकिन अब वीडियो, सोशल मीडिया और लगातार इंटरनेट इस्तेमाल के चलते पता ही नहीं चलता कि डेटा कब खत्म हो गया। लोगों को दोबारा अलग से डेटा रिचार्ज कराना पड़ता है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर फोन की सिर्फ कुछ बेसिक सेटिंग्स को सही कर लिया जाए, तो यही 1.5 GB डेटा आसानी से पूरे दिन चल सकता है और बेवजह जल्दी खत्म होने से बचाया जा सकता है।

दरअसल, आपको अपने फोन में सिर्फ 5G डेटा इस्तेमाल की सेटिंग्स, डेटा सेवर सेटिंग्स और बैकग्राउंड में डेटा इस्तेमाल करने से जुड़ी सेटिंग्स को सही करना है, जिसके बाद आपको खुद पता चलेगा कि फोन पर अचानक डेटा खपत काफी कम हो गया है।

हालांकि, यहां एक ध्यान देने वाली यह है कि सबका फोन इस्तेमाल करने का तरीका अलग होता है, (जैसे- गेमिंग के लिए, ऑनलाइन क्लास के लिए) और संभव है कि इन सेटिंग्स को बदलकर भी किसी का डेटा जल्द खत्म हो सकता है। लेकिन अगर आप एक नॉर्मल यूजर हैं, जो मैसेजिंग, सोशल मीडिया और वीडियो देखते हैं तो यह ट्रिक आपके काम जरूरी आएगी।

फोन में कब 5G या 4G मोड चुनें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें