Get App

iPhone 16 Plus पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, 17,000 रुपये से ज्यादा की होगी बचत, चेक करें डील

iPhone 16 Plus: अगर आप iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Amazon पर इस समय iPhone 16 Plus पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। इस फ्लैगशिप फोन पर 17,000 से ज्यादा की छूट मिल रही है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 06, 2025 पर 1:23 PM
iPhone 16 Plus पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, 17,000 रुपये से ज्यादा की होगी बचत, चेक करें डील
iPhone 16 Plus पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, 17,000 रुपये से ज्यादा की होगी बचत, चेक करें डील

iPhone 16 Plus: अगर आप iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Amazon पर इस समय iPhone 16 Plus पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। इस फ्लैगशिप फोन पर 17,000 से ज्यादा की छूट मिल रही है। iPhone 16 Plus में OLED डिस्प्ले, A18 चिपसेट और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही यह फ्लैगशिप फोन आपको प्रीमियम एक्सपीरियंस भी देता है। चलिए अब जानते हैं फोन पर मिलने वाले डील के बारे में।

iPhone 16 Plus पर डिस्काउंट ऑफर

Amazon पर iPhone 16 Plus 76,490 रुपये में लिस्टेड है। जबकि Apple ने इसे पिछले साल ₹90,000 की कीमत पर लॉन्च किया था। मतलब अब आपको इस फोन पर 13,400 रुपये तक का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ इस फोन पर ₹4000 तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।

इसका मतलब है कि आपको फोन पर कुल मिलाकर ₹17,000 से ज्यादा का डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो जाएगी। इसके साथ ही आपको फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जहां आप पुराने फोन को एक्सचेंज कर 44,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। लेकिन यह एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें