Smartphone price hike India: जिन लोगों ने त्योहारी सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने या अपग्रेड करने का मौका गंवा दिया, अब उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी, क्योंकि हैंडसेट ब्रांड्स ने कई लोकप्रिय मॉडलों की कीमतें बढ़ा दी हैं। उद्योग सूत्रों के अनुसार, मौजूदा मॉडलों के स्मार्टफोन की कीमतों में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि आने वाले प्रीमियम फोन की कीमतों में 6,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
