Get App

6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Infinix Hot 60i 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत

Infinix Hot 60i 5G Launch: अगर आप स्मार्टफोन की तलाश में हैं और आप चाहते हैं कि कम रेंज में आपको एक बेहतर फोन मिले तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, Infinix ने अपनी Hot 60 Series का किफायती स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 6.75 इंच बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 16, 2025 पर 5:04 PM
6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Infinix Hot 60i 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत
अगर आप स्मार्टफोन की तलाश में हैं और आप चाहते हैं कि कम रेंज आपको एक बेहतर फोन मिले तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, Infinix ने अपनी Hot 60 Series का किफायती स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 6000mAh बैटरी, 6.75 इंच बड़ी HD+ डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि Infinix Hot 60 Series को Flipkart से खरीदा जा सकेगा। अब आइए आपको फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

Infinix Hot 60i 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Hot 60i 5G में 6.75-inch HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 670 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 90.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ऑफर करता है। यह फोन डुअल-टोन डिजाइन लैंग्वेज के साथ आता है और इसमें IP64 रेटिंग के साथ TÜV सर्टिफिकेशन भी है जो 5 साल तक लैग-फ्री एक्सपीरियंस का वादा करता है।

ये स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड XOS 5.1 कस्टम UI के साथ काम करता है। ये फोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और Mali-G57 GPU पर चलता है। Infinix Hot 60i 5G में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज दी गई है। मेमोरी को माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Infinix Hot 60i 5G में कुछ शानदार AI फीचर्स Circle to Search, AI Call Translation, AI Summarisation, AI Writing Assistant, फोटो एडिटिंग के लिए AI Eraser और AI Wallpaper Generator जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन में Folax वॉइस असिस्टेंट भी मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 167.64 x 77.67 x 8.14mm है और वजन 199 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें