Instagram Plus Launched in India: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले भारतीय यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने भारत में अपनी एक नई सब्सक्रिप्शन सेवा 'इंस्टाग्राम प्लस' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह सर्विस उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश की गई है जो ऐप पर सामान्य अनुभव से अलग कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स, कस्टमाइजेशन ऑप्शंस और प्रीमियम टूल्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
