iOS 26.3 Update: Apple जल्द ही iOS 26.3 स्टेबल अपडेट लॉन्च करने की तैयारी में है। फिलहाल, पब्लिक बीटा रोलआउट के साथ ही हमें इस अपडेट में शामिल होने वाले फीचर्स का अंदाजा हो गया है। यह अपडेट उन फीचर्स पर ज्यादा ध्यान देगा जिसे Apple iOS 26.2 में शामिल नहीं कर पाया था। चलिए, iOS 26.3 से जुड़ी उन सभी जानकारियों पर नजर डालते हैं जो ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं, जैसे रिलीज डेट, सपोर्टेड डिवाइस, फीचर्स और भी बहुत कुछ।
