
Amazon पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट: iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के करीब आते ही, Apple के iPhone 16 Pro और Pro Max सीरीज को भारी छूट पर पेश किया जा रहा है। यह ऑफर Amazon पर उपलब्ध है।
iPhone 16 Pro पर भारी छूट: Amazon पर Apple iPhone 16 Pro (128 GB, ब्लैक टाइटेनियम) पर 7 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹111,900 है। ग्राहक चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करके अतिरिक्त बचत का लाभ उठा सकते हैं, साथ ही पुराने मॉडलों के एक्सचेंज पर भी भारी डिस्काउंट उपलब्ध है।
एक्स्ट्रा बचत का मौका : यदि ग्राहक Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करना चुनते हैं तो वे ₹3,357 तक की एक्स्ट्रा छूट का ले सकते हैं। इसके अलावा, Amazon प्राइम मेंबर्स के लिए 5 प्रतिशत और गैर-प्राइम सदस्यों के लिए 3 प्रतिशत कैशबैक भी प्रदान कर रहा है।
iPhone 16 Pro Max पर भी ऑफर: Apple iPhone 16 Pro Max खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए Amazon 6 प्रतिशत की कीमत में कटौती की पेशकश कर रहा है। iPhone 16 Pro Max (256 GB, डेजर्ट टाइटेनियम) वर्तमान में ₹135,900 में उपलब्ध है।
Pro Max पर एक्स्ट्रा छूट और एक्सचेंज ऑफर: Pro मॉडल की तरह, यह मॉडल भी 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और इसमें बेहतर कैमरा और बैटरी है। ग्राहक Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने पर ₹4,000 तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं और ₹73,200 तक के एक्सचेंज डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते हैं।
iPhone 16 Pro और Pro Max की खासियतें: Apple के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max दोनों ही ब्रांड के अब तक के सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन हैं। दोनों मॉडल में बड़े सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले (Pro के लिए 6.3 इंच और Pro Max वर्जन के लिए 6.9 इंच) हैं।
पावरफुल परफॉर्मेंस: दोनों मॉडल में 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ नए A18 Pro चिप आता है। यह फोन को फास्ट और दमदार बनाता है, जिससे यूजर्स को मल्टीटास्किंग और शानदार गेमिंग का एक्सपीरियंस देता है।