iPhone 17e: Apple iPhone 17e के लॉन्च में एक महीने से भी कम समय बचा है, और फोन पहले से ही हर तरफ चर्चा में बना हुआ है। रोजाना इंटरनेट पर नए-नए लीक सामने आ रहे हैं। चाहे लीक हुए रेंडर्स की बात हो या स्पेसिफिकेशन्स की, फोन एक बेहतरीन पेशकश लग रहा है। तो चलिए, इस स्मार्टफोन की रिलीज डेट, लॉन्च इवेंट की डिटेल्स, स्पेसिफिकेशन्स और अन्य जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
