iPhone 18 Launch Date: भले ही Apple iPhone 18 लाइनअप के बारे में आधिकारिक तौर पर घोषणा करने से अभी कई महीने दूर हो, लेकिन लीक से इसके बारे में जानकारी सामने आने लगी है। हालांकि, उम्मीद है कि क्यूपर्टिनो की यह टेक कंपनी अपने Pro मॉडल को सितंबर में लॉन्च करेगी, लेकिन स्टैंडर्ड iPhone 18 की लॉन्चिंग में काफी देरी हो सकती है। नई रिपोर्टों के मुताबिक, इसकी लॉन्चिंग 2027 की शुरुआत में हो सकती है, साथ ही इसकी कीमत और कुछ चौंकाने वाले हार्डवेयर बदलावों के बारे में भी जानकारी मिली है।
