iPhone Duo vs iPhone 18 Pro Max: Apple ने अपना लोकप्रिय और पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। बुक-स्टाइल वाला यह फ्लैगशिप फोन अपनी कीमत की वजह से चर्चा में है, जो भारत में Royal Enfield Bullet की कीमत के बराबर है। इसके साथ ही, Apple ने भारत में अपना iPhone 18 Pro Max भी लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन में एक ही A20 Pro चिपसेट दिया गया है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये फ्लैगशिप फोन एक-दूसरे से कैसे अलग हैं, तो यहां इनका एक छोटा सा कंपैरिजन दिया गया है।
