Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन, iQOO 16, इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्च होने वाला है। इस नए फोन के साथ कंपनी का टॉप-क्लास टैबलेट, iQOO Pad Ultra भी लॉन्च किया जाएगा। टेक कंपनी ने हाल ही में नए फोन के डिजाइन की झलक दिखाते हुए इसके लॉन्च की जानकारी देना शुरू किया था। अब, Vivo के सब-ब्रांड ने जल्द लॉन्च होने वाले iQOO 16 का डिजाइन और कलर दिखाया है, जिसमें स्मार्टफोन का रियर कैमरा मॉड्यूल नए डिजाइन के साथ दिख रहा है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने यह भी बताया है कि iQOO 16 में जूम करने की क्षमता के मामले में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ा कैमरा अपग्रेड मिलेगा।
