Get App

लॉन्च से पहले iQOO Z11 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक, मिलेगा 144Hz OLED डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी

iQOO Z11: iQOO Z11 Lite लॉन्च करने के कुछ ही दिनों बाद, Vivo का यह सब-ब्रांड इस सीरीज में एक और फोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 2:39 PM
लॉन्च से पहले iQOO Z11 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक, मिलेगा 144Hz OLED डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी
लॉन्च से पहले iQOO Z11 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक

iQOO Z11 Lite लॉन्च करने के कुछ ही दिनों बाद, Vivo का यह सब-ब्रांड इस सीरीज में एक और फोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में लीक हुई जानकारी से इसके अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च टाइमलाइन और अनुमानित कीमत का पता चलता है। ऐसी भी चर्चा है कि भारत में आने वाला iQOO Z11, इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च हुए मॉडल से कुछ बड़े बदलावों के साथ आ सकता है। अब आइए जानते हैं इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लीक हुई सभी जानकारी के बारे में।

iQOO Z11 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (लीक जानकारी)

टिपस्टर देबयान रॉय की ओर से शेयर की गई लीक जानकारी के अनुसार, iQOO Z11 का भारतीय वर्जन 144Hz रिफ्रेश रेट वाले 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो इसे चीनी मॉडल में देखे गए फ्लैट-स्क्रीन डिजाइन से अलग बनाता है।

उम्मीद है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता इस फोन में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट का इस्तेमाल करेगा। साथ ही, कहा जा रहा है कि इस डिवाइस में 7000mAh से 8000 mAh की बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें